logo

यूनाइटेड ट्राईब गोंडवाना एसोसिएशन (UTGA)

धनवापसी एवं रद्दीकरण नीति

अंतिम अद्यतन: 5 अक्टूबर 2026

UTGA एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसे किए गए सदस्यता, दान और सहयोग राशि के भुगतान स्वैच्छिक दान हैं। प्रशिक्षण शुल्क (Training Fee) और शेयर के भुगतान दान नहीं हैं — उनके नियम नीचे दिए हैं। कृपया भुगतान से पहले राशि जाँच लें।

1. दान वापस नहीं होता

सदस्यता बरार (सदस्यता दान), क्लब सदस्यता बरार, एक बार का या गुप्त दान, मासिक बरार और सहयोग राशि — सफल भुगतान के बाद इनकी वापसी, रद्दीकरण या किसी और के नाम पर स्थानांतरण नहीं होता — सिवाय नीचे बिंदु 2 में बताई स्थितियों के।

2. गलती से कटी राशि

ये दान की वापसी नहीं हैं, बल्कि वह राशि है जो काटी ही नहीं जानी चाहिए थी। इन स्थितियों में राशि लौटाई जाएगी:

  • एक ही भुगतान के लिए राशि एक से अधिक बार कट गई हो;
  • खाते से राशि कट गई, पर भुगतान असफल रहा या दर्ज नहीं हुआ;
  • भुगतान आपकी अनुमति के बिना हुआ हो — तुरंत अपने बैंक को और हमें बताएँ; बैंक या भुगतान एग्रीगेटर (भुगतान करवाने वाली कंपनी) द्वारा इसकी पुष्टि होने पर राशि लौटाई जाएगी।

असफल भुगतान की राशि सामान्यतः आपका बैंक स्वयं लौटा देता है। यदि ऐसा न हो, या राशि दो बार कटी हो, तो पता चलते ही — हो सके तो भुगतान के 7 दिनों के भीतर — लेन-देन संख्या (transaction reference), तिथि और अपने पंजीकृत मोबाइल/ईमेल के साथ हमें लिखें। जाँच के बाद राशि उसी माध्यम में लौटाई जाएगी जिससे भुगतान हुआ था; खाते में आने में सामान्यतः 5–7 कार्य-दिवस लगते हैं, यह आपके बैंक पर भी निर्भर है।

3. प्रशिक्षण शुल्क (Training Fee)

प्रशिक्षण शुल्क (Training Fee) सामान्यतः वापस नहीं होता, सिवाय तब जब संस्था प्रशिक्षण रद्द करे या उसकी तारीख/स्थान बदले।

यदि संस्था प्रशिक्षण रद्द करती है, या उसकी तारीख/स्थान बदलती है और आप बदले हुए प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सकते, तो आप आगे की किसी तिथि में भाग ले सकते हैं, या प्रशिक्षण शुल्क उसी माध्यम में वापस पा सकते हैं जिससे आपने भुगतान किया था। गलती से कटी राशि (बिंदु 2) भी लौटाई जाती है।

4. नियमित (मासिक) भुगतान

यदि आपने नियमित मासिक भुगतान शुरू किया है, तो आप उसे किसी भी समय अपने डैशबोर्ड, अपने बैंक/UPI ऐप, या हमें लिखकर आगे के लिए रोक सकते हैं। रोकना केवल आगे के भुगतानों पर लागू होता है; पहले किए गए भुगतान वापस नहीं होते।

5. शेयर

शेयर के लिए किया गया भुगतान दान नहीं है; यह परिसंपत्ति (Asset) की खरीद है, इसलिए बिंदु 1 उस पर लागू नहीं होता; बिंदु 2 (गलती से कटी राशि) लागू होता है। शेयर राशि की वापसी अलग प्रक्रिया है: स्वीकृत शेयरों को वापस बेचने (Resale) पर उस समय निर्धारित दर से राशि मिल सकती है। यदि शेयर आवेदन स्वीकृत नहीं होता, तो भुगतान की गई राशि उसी माध्यम में लौटाई जाएगी जिससे भुगतान हुआ था। शेयर से जुड़े अन्य प्रश्नों के लिए संस्था के कार्यालय से संपर्क करें।

6. केवल भारत से भुगतान

हम केवल भारतीय नागरिकों से, भारतीय रुपये में, भारतीय बैंक खाते, कार्ड या UPI के माध्यम से ही राशि स्वीकार करते हैं। किसी विदेशी स्रोत से योगदान स्वीकार नहीं किया जा सकता — इसमें वह व्यक्ति भी शामिल है जो भारत का नागरिक नहीं है (भले ही वह भारत में रहता हो या उसके पास OCI कार्ड हो), और कोई विदेशी कम्पनी या संस्था भी।

संपर्क

यूनाइटेड ट्राईब गोंडवाना एसोसिएशन (UTGA) — कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के अंतर्गत पंजीकृत गैर-लाभकारी कम्पनी (CIN U85300CT2021NPL011558)

पंजीकृत कार्यालय: Shanti Niwas, Near Forest Office Amandon, Ward No. 06, Pratappur, Surguja, Chhattisgarh – 497223

ईमेल: unitedtribe20@gmail.com · फ़ोन: 79991 01920, 96175 68855

शिकायत अधिकारी: Rajni Tekam, निदेशक — मोबाइल 79991 01920; ईमेल ऊपर दिए अनुसार।

यदि हिंदी और अंग्रेज़ी पाठ में कोई अंतर हो, तो हिंदी पाठ मान्य होगा।